उपोषण के चलते मांगे हुई पूरी, उपोषण लिया गया पीछे 


अंबरनाथ : अंबरनाथ : आज फिर से स्वाभिमान संघटना के विकास सोमेश्वर और राहुल सोमेश्वर सहित उनके सहकारी जनता के में लड़ाई लढ रहे हे।महावितरण के मनमाने कारोबार एवं इस लॉकडाऊन में लाईट बिल में भारी बढ़ोत्तरी करने के बाद भी बार-बार पत्र देने एवं आंदोलन करने के बाद भी लोगों के लाईट बिल कम नहीं किए जाने पर अंबरनाथ स्वाभिमान संघटना तालुका अध्यक्ष विकास हेमराज, राहुल हेमराज आदि कार्यकर्ताओं ने महावितरण कार्यालय के समक्ष आंदोलन छेड़ कर आमरण उपोषण पर बैठे थे। ६ अक्टूबर को उनकी सभी मांगे पूरी सुनकर मान्य की गई हैं।  मिटेर जाँच करने के लिए लिए जाने वाले २८० रुपये अब नहीं लिए जाएंगे और कोरोना महामारी जब तक हैं तब तक किसी को भी १०० रुपये तक नहीं भरने होंगे ऐसा एमएसीबी के सावंत इन्होने स्वाभिमान संघटना से कहा हैं ऐसा हमें विकास सोमेश्वर इन्होने बताया। उपोषण करने हेतु सभी मांगे मान्य की गई हैं।  विकास सोमेश्वर इन्होने  एमएसीबी के सावंत  साहेब इनके आभार व्यक्त किये।  विकास हेमराज ने बताया कि 6 माह से लॉकडाऊन शुरू है इस काल में महावितरण द्वारा लोगों को लाईट बिल भरने के लिए बहुत ज्यादा रकम का बिल दिया गया है। उनके पास कई शिकायतें आने के बाद उन्होंने एक महिना पूर्व महावितरण कार्यालय में आंदोलन करके लाईट बिलों की होली जलाया था उनसे अधिकारियों ने वादा किया था कि बिल कम किए जाएंगे, लेकिन आज तक बिल कम नहीं किए गए हैं महावितरण ने और महाविकास आघाड़ी भी कुछ कर नहीं रही है। दिल्ली सरकार ने लोगों को 200 युनिट तक लाईट बिल फ्री किया है तो दूसरी ओर महाराष्ट्र राज्य में लाईट का बिल दुगना भेजकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। स्वाभिमान संघटना ने बढ़ाकर भेजे गए लाईट बिल को तुरंत रद्द करने की मांग की थी।  अंबरनाथ शहर के पश्चिम परिसर के समाजसेवक स्वाभिमान संघटना अंबरनाथ शहर के प्रमुख संगठन एवं चिंचपाडा के एकता मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास सोमेश्वर और राहुल सोमेश्वर अपने द्वारा किए गए कई समाजसेवा के कारण अंबरनाथ शहर की एक पहचान बने हुए हैं। नागरिकों को हित तथा न्याय देने के लिए विधायक, सामाजिक और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले स्वाभिमान संघटना के माध्यम से तथा स्वाभिमान संघटना के अध्यक्ष नितेश राने इनके नेतृत्व में अंबरनाथ शहर के नागरिकों को कई समस्याओं के समाधान के लिए विकास सोमेश्वर ने संघर्ष जारी रखा है। अपने माता-पिता के आशीर्वाद से विकास सोमेश्वर ने अपने युवा उम्र में ही समाजसेवा धार्मिक कार्यक्रम समाज के प्रति योगदान के जरिए अपनी खास अलग पहचान बनाई है।  अंबरनाथ और पश्चिम के चिंचपाडा परिसर, मातोश्री नगर, विम्को नाका के स्थानीय नागरिकों की समस्या समाधान के लिए संघर्ष शुरू करने के साथ-साथ पूरे शहर में सड़क, बिजली, जलापूर्ति समस्या, भ्रष्टाचार पर भी आवाज उठाकर विकास हेमराज सोमेश्वर और स्वाभिमान संघटना ने एक दबाव प्रशासन पर रखा।  अंबरनाथ शहर नगर परिषद कार्यालय, मुख्य अधिकारी, नगरअध्यक्ष की लापरवाही कारोबार के खिलाफ विकास सोमेश्वर की नेतृत्व में आम जनता के साथ कई आंदोलन मोर्चा अनशन के माध्यम से आवाज उठाकर नागरिकों की विविध समस्या प्रशासन और सरकार के सामने रखी।  विकास सोमेश्वर द्वारा चलाए गए आंदोलन जैसे नगरपालिका प्रशासन की शवयात्रा, भीख मांगो आंदोलन, धड़क मोर्चा, संताप मोर्चा, अनशन, अंबरनाथ शहर के स्वाभिमान और विकास सोमेश्वर एक खास पहचान बनी और अनोखे आंदोलन में शुमार किया गया।  लॉकडाउन के समय में गरीब जनता पर भूखे रहने की नौबत आई लोगों के इसी समस्या की ओर ध्यान देते हुए रघुवंशी इंटरप्राइजेज के स्वाभिमान संघटना अंबरनाथ तालुका अध्यक्ष विकास हेमराज सोमेश्वर और राहुल हेमराज सोमेश्वर इनकी ओर से लॉकडाउन के शुरू से ही जरूरतमंद लोगों में दोपहर का भोजन बिना मूल्य वितरित किया गया।  शहर के सिद्धार्थनगर, गोविंद नगर, बुआ पाड़ा, स्वाभिमान संघटना ऑफिस इन परिसरों में हररोज अन्नवाटप किया गया और लॉकडाउन खत्म होने तक उनका यह कार्य जारी रहा। शहर में ऐसे ही नगरसेवकों की जरूरत हैं। जो जनता के हित  में कार्य करे और अपनी तत्परता बरक़रार रखे।