लापता डॉक्टर का शव बरामद

मुंब्रा : एक सप्ताह से लापता डॉ विवेक खैरनार का शव देसाई खाड़ी के समीप पाए जाने से खलबली मच गई।  मृत्यु प्रमाणपत्र देने में नियमो की अनदेखी करने के आरोप में जिन ४ डॉक्टरों को निलंबित किया गया हैं।  उनमेसे विवेक खैरनार भी थे।  पिछले ६ दिनों से लापता विवेक को लेकर डायघर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराइ गई थी। ासाहङ्का हैं की मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने खाड़ी में कूदकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही हैं।  उल्लेखनीय हैं की, मुम्ब्रा के संजय नगर में रहने वाले डॉ.विवेक खैरनार की गिनती मुंब्रा के गिने चुने अच्छे डॉक्टरों में की जाती थी।