कांग्रेस अल्पसंख्यांक जिला अध्यक्ष बने सलीम शेख

 



कल्याण(कलीम शेख) :कल्याण में कांग्रेस अल्पसंख्यांक विभाग के एक्टिव कार्यकर्ता और मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख की मेहनत और उनके कामों को देखते हुए उन्हें अल्पसंख्यांक विभाग का कल्याण जिला अध्यक्ष बनाया गया है।जिसके लिए पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और फूल देकर उनका स्वागत किया एवं जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। बतादें कि कल्याण कांग्रेस अल्पसंख्यांक सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष एजाज़ मौलवी का कोरोना की वजह से निधन हो गया था।तब से जिला अध्यक्ष का पद खाली था।ऐसे में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से  सलीम शेख को जिला अध्यक्ष बनाने की मांग की।जिसके बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यांक सेल के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एम एम शेख ने सलीम शेख के काम और पार्टी के प्रति उनकी लग्न को दुखते हुए कल्याण जिला अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की है।इस मौके पर सलीम शेख ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार माना और कहा कि आगामी समय में वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस पार्टी को कल्याण शहर में मजबूत बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे.. जिला अध्यक्ष बनने के बाद  अल्पसंख्यांक सेल के कार्यकर्ताओं ने सलीम शेख को शुभकामनाएं दी।हाजी अहमद पटेल, गुलाब मनियार,फ़िरोज सय्यद, शिबू शेख,सुशिल प्रसाद,उदय चिविलकर, चांद सय्यद,जलील मनियार,रियाज़ चौधरी,जोहर पिश्वरी आदि ने फूलों का गुलदस्ता देकर सलीम शेख का अभिनंदन किया गया