कल्याण(कलीम शेख) :मनीषा वाल्मीकि के परिवार को न्याय मिला तो देश के हर एक स्त्री को न्याय मिलेगा। योगी सरकार द्वारा दडपशाही का धोरण अपनाया गया है। जिसका मनसे की ओर से धिक्कार किया गया। कल्याण शहर अध्यक्ष शीतल विखनकर इन्होंने आज कैंडल मार्च ना करते हुए निषेध एवं आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद किसी भी महिला पर अत्याचार हुआ तो कैंडल मार्च नहीं किया जाएगा एवं आक्रोश कर गृह विभाग को महिलाओं के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस दिलाने के लिए निवेदन के मांग की गई। इस समय सरचिटनिस पूर्व विधायक प्रकाश भोईर, जिला अध्यक्ष उल्हास भोईर, स्वाति कदम, उप जिला अध्यक्ष सुनीता शेलार, कामगार सेना सरचिटनीस, राजनजी शितोले, वाहतूक सेना जिलाध्यक्ष गणेश सोनावणे, शहर अध्यक्ष कौस्तुभ देसाई, सहित मनसे पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं परिसर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मनसे की ओर से महिलाओं के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस दिलाने माँग की गई