उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना शहर संगठक मनोज शेलार इनपर तलवार से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। इस हमले में मनोज शेलार के हाथ पर चोट आई है। अंबरनाथ शहर के शिव मंदिर परिसर में मॉर्निंग वॉक करते समय दुपहिया से आए तीन से चार हमलावरों ने उनपर हमला किया। उल्हासनगर मनपा के शिक्षण विभाग के मंडल के भ्रष्टाचार सामने लाने पर उन पर यह हमला किए जाने का आरोप शेलार इन्होंने लगाया है। इस प्रकरण में शिवाजी नगर पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।
मानविसे शहर संगठक मनोज शेलार इनपर तलवार से हुआ हमला