कोरोना महामारी से छुटकारा मिले इसलिए किया महामृत्युंजय मंत्र यज्ञ


 
बदलापुर(सरफराज खान) : कोरोना महामारी के मद्देनजर बदलापुर शहर में ही ठाणे जिला के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे इन्हें कोरोना होने के बाद उनके लंबी आयु के लिए बदलापुर शहर के वडवली यहां के शिवमंदिर में महामृत्युंजय मंत्र यज्ञ किया गया।  साथ ही देश के नागरिक और बदलापुर के नागरिक कोरोना से मुक्त हो उन्हें लंबी उम्र मिले इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र एवं यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।  बदलापुर के शिवसेना शहर प्रमुख वामन म्हात्रे इन्होंने इस महामृत्युंजय मंत्र यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया था।  इस समय बदलापुर के सेना पदाधिकारी सहित शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ठाणे जिला के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे इन्हें लंबी उम्र मिले और कोरोना महामारी से छुटकारा मिले इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।ऐसा वामन म्हात्रे इन्होंने कहा है