कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6552 हो गई


अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 22 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6552 हो गई है। आज शहर पूर्व में 16 और पश्चिम में 6 रोगी मिले हैं। आज तक 5935 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। एक्टिव रोगी अब 381 हैं। मृतकों की कुल संख्या अब 236 हो गई है। मृतकों का प्रतिशत 3.60 है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 116 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 24,401 पहुंच गई है। आज 235 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 213 नेगेटिव और 22 पॉजिटीव हैं।