उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर शहर के बचत गट के महिलाओं ने खाजगी फाइनेंस से कर्जा लिया था। लॉकडाउन के काल में उत्पन्न के साधन ना होने से हफ्ते नहीं भरे गए। महिलाओं से कर्ज के हफ्ते वसूलने के लिए खाजगी फाइनेंस वाले गुंडे प्रवृत्ति के लोगों से डरा धमकाकर हफ्ता वसूलने के लिए तगादा लगाया है। इन खाजगी फाइनेंस धारकों पर अपराध दर्ज किया जाए एवं लॉकडाउन काल के एवं इसके आगे तीन महीने के लोन के हफ्ते माफ करने की मांग मनसे की ओर से की गई है। इन मांगों का निवेदन उल्हासनगर प्रांत कार्यालय पर महिला बचत गट की महिला एवं मनसे द्वारा संयुक्त मोर्चा निकालकर प्रांत अधिकारी को निवेदन दिया गया।
खाजगी फाइनेंस धारकों पर अपराध दर्ज करने की मांग मनसे द्वारा की गई