अंबरनाथ शिवसेना शहर शाखा की ओर से हाथरस घटना का जाहिर निषेध 


अंबरनाथ(सरफराज खान) : हाथरस तालुका में मनीषा बाल्मीकि इस दलित युवती पर हुए अत्याचार का कड़ा निषेध अंबरनाथ शिवसेना शहर प्रमुख अरविंद वालेकर, पूर्व नगरअध्यक्षा मनीषा वालेकर, अंबरनाथ शिवसेना शहर शाखा की ओर से जाहिर निषेध व्यक्त किया गया। नया भिंडी पाड़ा शाखा की ओर से भिंडी पड़ा यहां पर जाहिर निषेध और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिवसेना के पदाधिकारी ऊप शहर  प्रमुख उपस्थित थे। जिस तरह से योगी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे घोषणा देकर हाथरस घटना पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसका सभी स्तर से निषेध जताया जा रहा है। इन नराधमों को फांसी की सजा दी जाए इसके साथ ही जिन पुलिस ने पीड़िता कामृतदेह आधी रात को जलाया उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्वरित राजीनामा दे। जैसे मांग की गई इस समय शिवसेना शहर शाखा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं परिसर की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।