उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है आज 79 नए पॉजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 9 हजार पार हो गई अब 9042 मरी हैं। आज कोरोना से चार मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 300 के करीब पहुंच रही है मृतकों की संख्या बढ़कर 291 हो गई है। आज 47 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 8105 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत कम होकर 89.64 बताया गया है। वहीं 646 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 179, होम आयसोलेशन में 187 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। अगर इस रफ्तार से शहर में कोरोना के मरीज बढ़ते रहे तो एक बार फिर लॉकडाऊन का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। आज भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कैम्प 1 से 5 तक देर रात तक होटल, फास्ट फूड, कोलीवाड़ा खुले हुए पाए गए हैं। यहां पर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है क्या यह कोरोना को आमंत्रित नहीं कर रहे हैं जहां अन्य दुकानें 7 बजे तक बंद हो जाती है तो फिर होटलों को देर रात अनुमति क्यों। पान की दुकान भी बिना रोक टोक चालू है। पुलिस व प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है। महाराष्ट्र शासन के माझे कुटुंब माझी जवाबदारी (मेरा परिवार मेरी जवाबदारी) के तहत घर-घर जाकर कोरोना महामारी के दौरान लोगों के आरोग्य की जांच कर रहे हैं। मनपा जनसंपर्क अधिकारी युवराज भदाणे ने प्रेस नोट जारी करके बताया है कि यह मुहिम 15 सितंबर से शुरू की गई है 10 अक्टूबर तक पहले चरण में मनपा द्वारा तैयार की गई 188 कर्मचारी घर-घर जाकर जांच करेंगे जिसमें एक आरोग्य कर्मचारी व स्थानिक नगरसेवक व दो स्वयं सेवक जिसमें एक पुरुष व महिला का समावेश है। उनके पास मौजूद आरोग्य किट पल्स आक्सीमीटर, टर्मल सैक्नर गन, सेनीटाईजर, ग्लवस, मास्क व आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध होंगी। दूसरे चरण की जांच 14 से 25 अक्टूबर को शुरू होगी। जनजागृति मुहिम के लिए बैनर्स, होर्डिंग व पोस्टर भी लगाए जाएंगे। उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के 1.40,981 घर व 5,75,913 लोकसंख्या तक पहुंचाने का कार्य उपरोक्त कर्मचारी करेंगे। 25 सितंबर तक इस सर्वेक्षण में 24,663 घरों में जाकर जांच की गई है। यह मुहिम की शुरुवात महापौर, उपमहापौर व आयुक्त की उपस्थिति में किया गया है।
अंबरनाथ : अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 57 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6142 हो गई है। आज शहर पूर्व में 38 और पश्चिम में 19 रोगी मिले हैं। शहर पूर्व कानसाई विभाग और पश्चिम का चिखलोली परिसर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। कानसाई में आठ तो चिखलोली में 9 रोगी मिले हैं। आज तक 5535 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। एक्टिव रोगी अब 383 हैं। आज एक कोरोना मरीज की मृत्यु हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या अब 224 हो गई है। मृतकों का प्रतिशत 3.64 है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 106 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 22,007 पहुंच गई है। आज 247 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 190 नेगेटिव और 57 पॉजिटीव हैं। आज 68 एंटीजन हुए हैं जिसमें 11 पॉजिटीव पाए गए हैं।
उल्हासनगर अंबरनाथ में कोरोना का बढ़ रहा स्तर