समाजसेवक दिनेश गायकवाड़ इन्होने खुदके पैसों से सड़क गड्ढे भरने का काम किया 

 



अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर के समाज सेवक तथा समता मित्र मंडल के अध्यक्ष दिनेश गायकवाड कई सालों से समाज कार्य करते आ रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में भी वे कार्यरत है।  शहर के नागरिकों की समस्या सुलझाने में वह हमेशा कार्यरत रहते हैं।  बारिश के कारण शहर के कई जगहों पर गड्ढों का साम्राज्य है।  जिससे रास्ता निकालते हुए जाते वक्त लोगों को काफी कसरत कर जाना पड़ता है।  दिनेश गायकवाड इन्होंने खुद के पैसों से डिफेंस कॉलोनी, जावसई, लक्ष्मी नगर, ऑडनस इस परिसर के सड़क गड्ढे भरने का काम किया है।  जिसके लिए नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया।