पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पावन पुनीत जयंती के उपलक्ष्य में बच्चो में नोटबुक वितरित की गई

कल्याण(कलीम शेख) : भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ की स्थापना में एहम भूमिका निभाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पावन पुनीत जयंती के उपलक्ष्य में मनपा के सफ़ाई कर्मचारियों के बच्चों को बीजेपी के कल्याण पूर्व शहर अध्यक्ष संजय बाबूराव मोरे की ओर से नोटबुक वितरण की गई।कार्यक्रम से पेहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का पूजन सभी मान्यवरों के हाथों पुष्पमाला अर्पण कर किया गया। करीब 183 बुतु में संजय मोरे की ओर से पंडित जी की प्रतिमा बुत प्रमुखों को भेंट की गई।इस अवसर पर संजय मोरे ने बताया कि मनपा के सफ़ाई कर्मचारी शहर में साफ सफाई करके परिसर को स्वच्छ रखते है वर्ष के 365 दिन यह कर्मचारी बिना किसी स्वार्थ के जनसेवा करते है इस लिये इनका और इनके बालकों का विशेष ध्यान रखते हुए सफाई कर्मचारियों को नोटबुक देकर उनके बच्चों की शैक्षणिक सहायता की गई।इस कार्यक्रम के अवसर पर संजय मोरे के अलावा मनपा परिवाहन समिति के भूतपूर्व सभापति सुभाष मसके,मनोज पांडे,दीपक गायकवाड़, मनीष पाटिल,सदानंद शिंदे, सचिन करने,भेरनाथ वाघमारे, अजित झा आदि मौजूद थे।