अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ पश्चिम के भाजी मार्केट के पास के सर्कल मैदान के झोपड़पट्टी में रहने वाले लिलिया मंडल इनके ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर बिक्री करने वाले महिलाओं के समवेत उसके साथीदरों को एक बच्चे को खरीदने वाले को अंबरनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 महिला आरोपियों का एवं दो पुरुष आरोपियों का समावेश है। इन 5 अपराधियों को न्यायालय में हाजिर करने पर न्यायालय ने 2 दिनों की पुलिस कस्टडी सुनाई है।.पुलिस द्वारा किए गए इस काम की सभी स्तर से प्रशंसा की जा रही है। ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फंसलकर, अप्पर पुलिस आयुक्त कराले , पुलिस उपायुक्त सहायक पुलिस आयुक्त विनायक नरले, अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल, गुना शाखा के संजय भेंडे इनके मार्गदर्शन में गुन्हा प्रकटीकरण पथक के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक देवरे, पुलिस हवलदार रविंद्र बागुल, पुलिस नाईक गायकवाड, पुलिस शिपाई हिंदूराव, पाटिल आदि पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई करने की जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त विनायक इन्होंने पत्रकार परिषद में दी।
ढाई साल के बच्चे का अपहरण करने वाली टोली हुई गिरफ्तार