अंबरनाथ(सरफराज खान) :पांच दिनों पहले शहर पश्चिम के सर्कस मैदान की झोपड़ी के बाहर खेल रहा ढाई वर्षीय विकास मंडल का किसी ने अपहरण कर लिया था। बच्चे की मां ने अंबरनाथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बच्चे को दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने विट्ठलवाड़ी से दो आरोपियों जिसमें एक महिला का समावेश है गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिक जानकारी देने से पुलिस ने इंकार किया है क्योंकि पूछताछ चल रही है। ढाई वर्षीय बच्चा सही सलामत है हमारी जानकारी के अनुसार पुलिस सोमवार को पत्रकार परिषद लेकर इस बड़ी खबर का खुलासा करने वाली है। हमें ये भी पक्की खबर मिली है कि शहर के एक व्यक्ति ने इस बच्चे को नहला धुलाकर उसे नए कड़े पहनाए थे। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। अंबरनाथ पुलिस का पूरा स्टॉफ और क्राईम ब्रांच पुलिस ने बच्चे को ढूंढने में रात दिन एक कर दिया था। जगह-जगह बच्चे के पोस्टर लगाए गए थे। अच्छी खबर ये है कि ये बच्चे विकास मंडल अपनी मां के पास पहुंच गया है। बच्चों का अपहरण करके उनसे भीख मांगने का काम करवाने वाला ये एक गैंग तो नहीं इसका खुलासा कल हो सकता है।
बच्चे के अपहरण करने वालो को किया गिरफ्तार