अशोक गुंजाल की गालों में हुई चोरी का आरोप लगा एम्पायर इंडस्ट्रियल सेंट्रम पर


अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ के पूर्व नगरसेवक अशोक गुंजाल ने एम्पायर इंडस्ट्रियल सेंट्रम पर आरोप लगाया है कि उसने लाखों रुपयों में खरीदे गए इंडस्ट्रियल गाले का शटर का ताला काटकर उनके कर्मचारियों ने उनसे पूछे बिना गाले के अंदर घुस गए। उन्होंने ऐसा लिखित पत्र अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को दिया है। गुंजाल ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके गाले से पांच कंपनी में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मोटर और केबल वायर भी गायब है। हमें दिए गए बयान एवं पत्र के अनुसार 25 सितंबर को जब एंपायर में पाला विंग के गाला नंबर 8 में आ वह गए तो उन्होंने देखा कि उनके  शटर के दोनों ताले तोड़कर और काटकर फेंके गए हैं। एंपायर के मुख्य कार्यालय में जो गेट के पास ही बना है। वहां जाकर उन्होंने शिकायत की तो वहां पर उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि उनका ऐ सी उनके गाले में था। इसलिए उन्होंने ताला तोड़कर ऐ सी को लिया है। ऐसा पत्र में गुंजाल ने लिखा है। उनका यह भी कहना है कि उनको एंपायर वालों ने खबर क्यों नहीं किया। उनके पूछे बिना उनके गाले में वह क्यों गए।  एंपायर पर ट्रेस पासिंग का अपराध दर्ज करने की मांग उन्होंने की है। इस संबंध में जब हमने एंपायर  के व्यवस्थापक अनिल सिंह से खुलासा लेने के लिए फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने हमारा कॉल रिसीव नहीं किया। गुंजाल ने कहा है कि अगर इसी तरह एंपायर वालों का या व्यवहार रहा तो उनके प्रोजेक्ट में लाखों रुपयों का गाला कौन खरीदेगा। विदित हो कि अंबरनाथ-बदलापुर के बीच में पुराने ग्वारलीक कंपनी के पास एंपायर प्रोजेक्ट शुरू है। जहां लाखों रुपयों में एक-एक इंडस्ट्रियल गाले बेचे जा रहे हैं।