अंबरनाथ में हुआ मनसे की और से सविनय कायदेभंग आंदोलन


अंबरनाथ(सरफराज खान) :महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से अंबरनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से सविनय कायदेभंग आंदोलन किया गया।  इसके लिए बड़ा पुलिस बंदोबस्त अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात किया गया था।  अंबरनाथ शहर अध्यक्ष कुणाल भोइर, उल्हासनगर शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख और पदाधिकारी रेल से प्रवास कर रहे थे तब पुलिस द्वारा आंदोलन कर्ताओं को ताबे में लिया गया।  सभी कार्यकर्ताओं को शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  सामान्य जनता को रेलवे से प्रवास करने को मिले इसके लिए उक्त आंदोलन किया गया।