विद्यार्थिनी को दिया दो महीने का समय 


अंबरनाथ(सरफराज खान) :   अंबरनाथ शहर के आर आर पटेल विद्यालय की एक छात्रा को स्कूल फीस ना भरने के कारण ऑनलाइन शिक्षा से हटा दिया गया था।  इसकी न्यूज़ डेली न्यूज़ पर प्रकाशित की गई थी। इस अन्याय के विरुद्ध स्वाभिमान संघटना के विकास सोमेश्वर ने आवाज उठाई थी। जिसके बाद आज आर आर पाटिल स्कूल के ट्रस्टी एवं लड़की के पिता और विकास सोमेश्वर के साथ बैठक हुई। जिसके बाद मनस्वी को फिर से व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया।  कुछ पैसे भर कर बाकी पैसों के लिए 2 महीने तक का समय दिया गया। उन्होंने डेली न्यूज़ और विकास सोमेश्वर जी का आभार व्यक्त किया।