अंबरनाथ( सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर एक ही दिन में ३४ लोग कोरोना पॉझिटिव्ह मिले हैं। साथही एक पुलिस की मृत्यु होने के कारन शहर में डार का माहौल हैं। ऐसा होते हुए भी शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा। कोरोना मरीजों के परिवारों के सदस्यों के टेस्ट भी अब पोजिटिव्ह आ रहे हैं। इस कारन बड़े पैमाने में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही हैं। रविवार के दिन ३४ लोगो के रिपोर्ट्स पोजिटिव्ह आने के कारन अब चिंता व्यक्त की हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आने वाले कुछ दिनों में कोरोना हॉस्पिटल तयार कर इनमे १०० ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। ऐसी जानकारी मुख्यधिकारी श्रीधर पाटणकर इन्होने दी हैं।
अंबरनाथ में नए ३४ कोरोना पॉझिटिव्ह मरीज