विधायक डॉ बालाजी किणीकर ने जरूरतमंद लोगों के आगे बढ़ाया मदद का हाथ 


अंबरनाथ(सरफराज खान) : कोरोना वायरस के डर से  कई राजकीय लोग घर के बाहर नहीं निकल रहे फिर भी अंबरनाथ उल्हासनगर मतदार संघ के विधायक डॉक्टर बालाजी किणीकर मात्र कोरोना वायरस के संकट के समय में भी खुद की जान धोखे में डालकर जरूरतमंद लोगों को मदद का हाथ दे रहे हैं। उनके ग्राउंड टू अर्थ इस स्वभाव के कारण आदिवासी एवं कई जरूरतमंद लोगों को अनाज और तैयार खाना देने से लेकर डॉक्टरों को वैद्यकीय किट देने तक और साथ ही मुख्यमंत्री सहायता निधी में 15 करोड़ रुपयों से ज्यादा रकम एमआईडीसी को आवाहन कर के देने तक ऐसे कई उपक्रम अपने मतदार संघ में वह कर रहे हैं। सुबह 10ः00 बजे से डॉक्टर बालाजी किणीकर इनका यह उपक्रम शुरू होता है।  जिन जिन जगहों पर आदिवासी वाड़ी, नाका कामगार, इतर जरूरतमंद लोग है उनके लिए चावल, दाल, शक्कर, तेल, चाय पाउडर, आटा ऐसे सामान और जिन जगह पर तैयार खाना देने की आवश्यकता है।  वहां पर लोगों को वह खाना बांटा जाता है। फनसी पाड़ा यहां पर हर रोज साधारण 1200 लोगों को तैयार खाना दिया जाता है।  गत महीना भर से यह उपक्रम इस जगह पर शुरू है। इसीलिए पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी, उद्योजक गुणवंत खिरोदिया, आमा संघटना के अध्यक्ष उमेश तायडे इन सभी का सहकार्य उन्हें मिला है।