उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में दिन भर में 12 कोरोना प्रोजेक्टिव मरीज मिले हैं अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 81 हुई है इनमें स े66 मरीजों पर उपचार शुरू है 11 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं और 4 लोगों की मौत हुई है इन 12 मरीजों में सुभाष टेकड़ी कैंप 5 मे रहने वाले 42 पुरुष का समावेश है 4 मरीज सम्राट अशोक नगर उल्हासनगर कैंप नंबर 3 यहां पर मिले हैं इनमें से दो 18 वर्षीय एक 22 वर्षीय और एक 55 वर्षीय महिला का समावेश है आदर्श नगर उल्हासनगर 4 यहां पर कुल 4 मरीज पाए गए हैं इनमें तीन महिला और एक पुरुष का समावेश है ब्राहमण पाड़ा यहां पर एक 21 वर्षीय स्त्री का रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है सेंचुरी रेयान कैंप नंबर 1 यहां पर फिफ्टी 4 वर्ष की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है
अंबरनाथ : अंबरनाथ नगरपरिषद के एक स्टॉफ महिला कर्मचारी का कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आने के कारण नपा के आस्थापना विभाग को आज सेनीटाईज करके सील किया गया है। ये महिला कर्मचारी नवी मुंबई निवासी है। शुक्रवार को वह काम पर आयी थी इस कारण से उनके साथ कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को होम क्वारनटाईन करके उनके स्वेब टेस्टींग के लिए भेजा गया है। अंबरनाथ में २३ कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे जिसमें से 11 कोरोना को मात देकर अपने घर पर वापस आ गए हैं। अंबरनाथ वासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है केवल ११ कोरोना रोगियों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ये सभी अच्छे हो जाएंगे। ऐसी आशा की जा रही है शहर में इस संक्रमण से केवल एक की मौत हुई है। आज २४ लोगों का स्वैब सेम्पल लिया गया है। आज तक कुल ३१४ लोगों का स्वेब सेम्पल लिया गया है जिसमें से २२६ लोगों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं।६५ के रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही हैं।
उल्हासनगर क्षेत्र में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या कुल मिला कर हुए 81 मरीज