अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर में नपा प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आरोग्य विभाग और सफाई कर्मचारियों की तुलना में कम कोरोना मरीज है। इस बीच शहर के कई समाजसेवक लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे ही एक समाजसेवक है रिजवान शेख। रिजवान शेख द्वारा कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए पिछले 61 दिनों से लोगों की सेवा की जा रही है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा चौथा लॉकडाउन घोषित किया गया है। लेकिन रिजवान शेख का कहना है कि, इस लॉकडाउन से भी गंभीर समस्या भूकमारी की है इसीलिए वे लॉकडाउन के शुरू से ही शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसीलिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। रिजवान शेख किसी भी राजकीय पार्टी से नहीं जुड़े हैं। वह एक सामान्य व्यक्ति है। वे अपने खुद के मेहनत से कमाए हुए पैसों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। परिवार के 4 लोगों से शुरू हुए इस कार्य में आज 400 लोग जुटे हुए हैं। शहर में कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के काल में भूखा ना रहे इसके लिए उनके द्वारा तरह-तरह की मुहिम चलाई जा रही है। शहर के 300 से ज्यादा परिवारों को उनके द्वारा अनाज दान किया गया है। जिनमें जरूरतमंदों को 2 महीने का अनाज एवं दवाइयां, सब्जियां खरीदी के लिए पैसों की मदद की गई एवं कम जरूरतमंद लोगों के लिए 1 महीने का राशन दिया गया। इसके साथ ही सड़क पर रहने वाले लोग अपाहिज लोगों के लिए दो समय के भोजन का प्रबंध किया गया। पास दिखाकर उन्हें यह भोजन दिया गया। इसके साथ ही पवित्र रमजान माह के शुरू से ही सभी मुस्लिम परिसरों में जाकर सभी मुस्लिम बांधों में फ्रूट का वाटप भी किया गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग में खाना एवं पानी बांटा गया। लोग उनके कार्यों की काफी सराहना कर रहे हैं। रिजवान शेख इस कार्य को अपना कर्तव्य मानते हैं और पुलिस विभाग, नपा प्रशासन ,सफाई कर्मचारी सभी का आभार व्यक्त करते हैं। ब्लॉकडाउन के खत्म होने तक यह कार्य इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।
समाजसेवक रिजवान शेख कर रहे लॉकडाउन के शुरू से ही लोगो को कई तरीके से मदद