पुलिस द्वारा किया गया कृत्य पड़ेगा मेहेंगा


अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ पश्चिम के शास्त्रीनगर विभाग में एक टोली द्वारा तलवार लेकर हमला करने की घटना घटी थी।  इस प्रकरण में अंबरनाथ पश्चिम पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की पुलिस द्वारा धिंड निकाली गई।  लेकिन इन्हीं आरोपियों की गुरुवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है।  इस समय अंबरनाथ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। इस घटना से अब कई पुलिस और स्थानीय लोगों को कोरोना का खतरा पैदा हुआ है।  पुलिस द्वारा किए गए इस कृत्य की बड़े पैमाने में निंदा की जा रही है। अब इस घटना से शहर में कोरोना बढ़ने का खतरा पैदा हुआ है।