नगरसेवकों का ५ वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा  इस समय सदाशिव पाटिल इनकी ली मुलाखत 


अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ नगरपालिका के नगरसेवक का 2015 से लेकर 2020 तक का 5 वर्ष का कार्यकाल समाप्त हुआ। इस अवसर पर राकापा गट नेता सदाशिव पाटिल से हमने खास मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने कहा कि, 2015 के चुनाव में हमरा राकांपा से पांच नगरसेवक चुने गए थे।  शिवसेना की सत्ता होने के कारण समाजकार्य करने के लिए हमने शिवसेना के साथ चलने का निर्णय लिया और इसके साथ ही शिवसेना अधिकारियों ने भी हमे सहकार्य किया।  इन 5 सालों में हमने मिलकर कई विकास कार्य हाथ में लिए और वह सही तरीके से पूर्ण किए हैं। साथ ही नगरअध्यक्ष मनीषा वालेकर जी का भी सहयोग हमें मिला और हम सभी ने मिलकर अंबरनाथ शहर में विकास कार्य किए।  नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी ने भी हमें अच्छा सहयोग किया और सभी पत्रकारों ने भी हमें सहकार्य किया है। इस कारण हमारे यह 5 साल अच्छी तरीके से गुजरे हैं। इसीलिए हम सभी के आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने शहर के सभी मुस्लिम बंधुओं को रमजान ईद की शुभकामनाएं भी दी है।