अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ में कोरोना के 10 नए रोगियों के मिलने से इस संक्रमण से पीड़ितों की संख्या 33 हो गई है। 10 में से पांच महिलाएं हैं तो चार पुरुष हैं व एक 13 वर्षीय लड़का शनिवार को मिला है। 21 का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 11 ठीक होकर घर लौटे हैं। एक की मौत हो गई है। 330 लोगों का स्वेब कलेक्शन कोरोना चेक के लिए लिया गया है। जिसमें से 251 कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। 47 लोगों के रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है। 83 को स्वतः के घर में क्वारनटाईन किया गया है। 11 लोग नगरपरिषद के क्वारनटाईन सेंटर में है। दो ही दिन में 33 लोगों की कोरोना स्वेब रिपोर्ट आयी है जिसमें से 24 नेगेटिव हैं तो 10 को पॉजिटीव पाया गया है। 9 में से तीन को स्वतः के घर में क्वारनटाईन किया गया था। शहर से लोगों एवं नेताओं, पत्रकारों द्वारा आवाज उठाने के बाद एक मरीज को शनिवार को सुबह में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है।
बदलापुर : बदलापुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर 85 कोरोना ग्रस्त हैं। यहां पर एक ही दिन में दस रोगी मिले हैं। 2 की मौत हुई है। 61 का उपचार चल रहा है। 22 लोग ठीक हो गए हैं। 31 रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। बदलापुर में लॉकडाऊन के नियम और कड़क करने की मांग की जा रही है। कुल 276 का स्वेब सैम्पल लिया गया है। बदलापुर से सटे वांगणी में भी कोरोना पहुंच गया है। यहां पर दो कोरोना रुग्ण पाए जाने से खलबली मची हुई है। गांव में सन्नाटा सा छा गया है।
उल्हासनगर :उल्हासनगर शहर में शनिवार को 11 नए मरीज मिलने के बाद यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 103 हो गई है। 5 लोगों की मौत हुई है। अब 82 एक्टिव मरीजों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। 16 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। जिसमें सम्राट अशोक नगर के मरीज का समावेश है। अन्य कुछ मरीजों की तबीयत भी ठीक है कुछ ही दिनों में उनके भी घर जाने की आशंका प्रशासन ने जताई है। उल्हासनगर के कोविड अस्पताल में 41 लोगों का ईलाज चल रहा है 38 का ईलाज कामगार अस्पताल में चल रहा है। तीन अन्यों का ठाणे, कल्याण व भिवंडी में चल रहा है। कोविड अस्पताल में कल्याण, बदलापुर व अंबरनाथ के कुल 3 मरीज मौजूद हैं।