मलंगगढ़ : जेब चेक करने के विवाद को लेकर भाविक की हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है मलंगगड़ यहां पर रविवार की रात में यह घटना घटी है। यहां पर जेब चेक करने के विवाद को लेकर हुए वाद-विवाद में कुछ लोगों में मारपीट हुई। स्थानीको द्वारा की गई मारपीट में एक भाविक की जगह पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गया था। लेकिन घटनास्थल पर पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस के अधिक जांच के बाद आरोपी जितेंद्र पाटिल इनका मोबाइल होने की बात सामने आई। इस समय जितेंद्र पाटिल इनके कपड़े खून से लथपथ थे। इस मामले की अधिक जांच हिललाइन पुलिस कर रही है।
जेब चेक करने के विवाद को लेकर भाविक की हुई हत्या