जरुरतमंद लोगो की मदद के लिए आ रहे आगे


अंबरनाथ(सरफराज खान) : कोरोना महामारी के चलते लोकडाउन के कार्यकाल में गरीब जनता पर भूखे रहने की नौबत आई है।  ऐसे माहौल में अंबरनाथ शहर के नगरसेवक, समाजसेवक, नेता वर्ग लोगों की मदद में जुटे हैं। इन सब में सबसे पहला नाम भाजपा नेता गुलाबराव करंजुले पाटिल और भाजपा अंबरनाथ शहरअध्यक्ष अभिजीत गुलाबराव करंजुले पाटिल इनका है।  इन्हीं के द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर मास्क, सैनिटाइजर और अनाज का वितरण किया जा रहा है। कई लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।