जरूरी चीजों की दुकाने खोलने संबंधी दिया गया मुख्यधिकारी को निवेदन 

अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शहर में कोरोना महामारी का फैलाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।  शहर के स्टेशन परिसर मैं कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी पाए जाने के बाद स्टेशन परिसर को सील कर यहां के दुकान, भाजी विक्रेताओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।  अभी  बारिश का महीना नजदीक आ रहा है।  शहर के लोगों को बारिश से पूर्व अपने घर के मरम्मत का काम निपटाना है।  लेकिन सभी दुकान बंद होने के कारण वे अपने घर की दुरुस्ती नहीं कर पा रहे हैं। जिससे बारिश में उनके घरों में पानी भरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।  इसीलिए शहर के व्यापारी संघ अध्यक्ष खानजी धल, उपाध्यक्ष युसूफ शेख द्वारा शहर की हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के दुकान मटेरियल, पेंट जैसे जरूरी दुकानों को सुबह 8ः00 बजे से लेकर दोपहर 2ः00 बजे तक शुरू करने की अनुमति देने संबंधित निवेदन अंबरनाथ नपा मुख्य अधिकारी को दिया है।