इस बार की ईद मनाई गई सादगी के साथ 


अंबरनाथ(सरफराज खान) : कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लागू लॉकडाउन के बीच ईद का त्यौहार सोमवार 25 मई को मुस्लिम बांधवो ने मनाया। लॉकडाउन के चलते लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई थी।  कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इस ईद पर पहले जैसी चकाचौंध देखने को नहीं मिली। लोगों ने अपने-अपने घरों में सादगी से ईद मनाई। कोरोना वायरस के चलते धार्मिक स्थल बंद है। लोगों को घरों में ही ईद की नमाज अदा करने की सलाह दी गई थी। जिसका लोगों द्वारा पालन किया गया।  मुस्लिम जमात अंबरनाथ हाजी सलीम चौधरी एवं ट्रस्टीयों की ओर से सभी मुस्लिम बंधुओं का अपने घरों में भी ईद का त्यौहार मनाने के लिए शुक्रिया अदा किया गया एवं ईद की मुबारकबाद दी गई।