उल्हासनगर(सरफराज खान)ः उल्हासनगर में भाजपा पार्टी के द्वारा अप्रवासी मजदूर जो उत्तर प्रदेश,बिहार व झारखंड उड़ीसा और बंगाल के सांसद व विधायको के निर्देश पर महाराष्ट्र के उल्हासनगर में रहनेवाले हजारो कामगारों को राशन सामग्री व भोजन सहित उनके गांव भेजने से लेकर दवाई तक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में उल्हासनगर के संगठन महामंत्री मनोहर खेमचंदानी प्रवासियों हर संभव मदत पहुँचा रहे हैं, बता दे की उल्हासनगर व आसपास के शहर में छोटे बड़े उद्योगों में बड़ी संख्या में उड़ीसा के लोग मेहनत मजूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं, पर कोरोना महामारी से पूरे देश में लगे लॉक डाउन से इनके लिए समस्या खड़ी हुई हैं,काम बंद होने से यह लाचार हो गए,और खाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदुरो की दिक्कतों को देखते हुए,उड़ीसा के संसद व केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी केनिर्देश पर उल्हासनगर में फसे उडीसा के लोग उनको राशन की सुविधा की गई स्थानीय भाजपा पदधिकारियों ,सांसदों विधायकों ने महाराष्ट्र के मजदूरों नाम की लिस्ट महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारणी को भेजी थी,जिसे गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र में प्रदेश कार्यालय से बी.सतीश (राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री), देवेंद्र फड़नीस (पूर्व मुख्यमंत्री) संजय उपाध्याय, मुकुंद कुलकर्णी ,संजय उपाध्याय (प्रदेश सचिव)कुमार आयलानी (विधायक) जमनु पुरुस्वानी (शहरअध्यक्ष) के निर्देशों पर उल्हासनगर में संगठन महामंत्री श्री मनोहर खेमचंदानी ने अपने वरिष्ठ वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रदेश द्वारा प्राप्त सूची के आधार पर शहर में रहनेवाले हजारो प्रवासियों को राशन व अन्य जरूरत की सामग्री मदद देते हुए उन्हें गांव जाने के लिए आने वाले अड़चनों को भी दूर करने में काफी सहयोग दिया।
हजारो कामगारों को राशन सामग्री व भोजन सहित उनके गांव भेजने से लेकर दवाई तक मनोहर खेमचंदानी कर रहे मदद