गुटका माफियों का आतंक बढ़ा, पुलिस में शिकायत करने वाले पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला 


उल्हासनगर(सरफराज खान) :  एक तरफ शहर में कोरोना का वायरस से निपटने के लिए पुलिस, मनपा कर्मचारी और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारी द्वारा जमकर प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शहर में गुटका माफियों ने अपना जाल बिछा कर जगह जगह पर गुटका कारोबार चुप चुप के और जोर शोर से चल रहा है। इस बारे में पुलिस को शिकायत करने वाले पत्रकार की इन गुटका माफियों ने बेरहमि से पिटाई करने की घटना प्रकाश में आई है। इस बारे में उस पत्रकार ने पुलिस में शिकायत की है लेकिन वह आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में कई जगहों पर पुलिस प्रशासन की आंखो में धूल झोंक कर गुटखा माफियों ने गुटखे का कारोबार जोर शोर से कर रहे है जिस पर कारवाई नही होने के कारण पुलिस प्रशासन विवाद के घेरे में आ गया है। बताया जाता है की कोई भी व्यक्ति इस गुटका के धंधे के बारे में पुलिस में शिकायत करता है तो उस व्यक्ति को ठंडा गरम देकर चुप कराया जाता है। अगर शिकायत करने वाला नही माना गया तो उसकी पिटाई की जाती है। ठीक इसी प्रकार से उल्हासनगर शहर के कैम्प नंबर तीन स्थित अमित कमल रूपरेला (32) नामक व्यक्ती को गुटके का धंधा करने वाले व्यक्ति के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में घायल हुए अमित कमल रूपरेला उपचार करने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुए। बाद में उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत पुलिस स्टेशन में की है पुलिस ने शिकायत के आधार पर उन चारों हमलावारों पर मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो की अमित कमल रूपरेला पेशे से पत्रकार है उनका दक्ष ठाणेदार नामक साप्ताहिक अखबार निकलता है जिसके वह संपादक के रूप में काम किया करते है। सूरज कुकरेजा, शंकर वैद्य, चनी सिंग, लोकेश बजाज इन चारो ने मिलकर पत्रकार अमित कमल रूपरेला की बेरहमी से पिटाई की थी इस समय कई लोग मौजूद थे। यह चारो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उन्हे खोज रही है। अब देखना होगा की यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कितने दिन तक भाग सकते है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा तंबाखू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका जैसे नशीले चीजों पर खाने से बेचने वालों पर और खरीदने वालों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते स्थानीय मनपा और पुलिस प्रशासन को इस बारे में कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए है। फिर भी शहर में कई जगहों पर गुटके का अड्डा बेरोकटोक चलाया जा रहा है। अगर शिकायत करने वाले व्यक्ति पर पत्रकार अमित कमल रूपरेला जैसा हमला किया जाएगा तो फिर ऐसे हमले से डर कर कोई भी व्यक्ति शिकायत करने के लिए आगे नही आएगा। इस बारे में पुलिस ने पत्रकार अमित कमल रूपरेला की शिकायत पर सूरज कुकरेजा, शंकर वैद्य, चनी सिंग, लोकेश बजाज इन चारो पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 504, 588, 34, 188, 269, 270, 271, 51(बी), 144 (1), 144 (3) इस तरह से अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले की गहरी जांच रवींद्र बांब ले कर रहे है। इस बारे में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकीन वह उपलब्ध नही हुए। ज्ञात हो कि इन सभी अपराधियों पर कई मामले दर्ज होने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है साथ ही सूरज कुकरेजा गुटका के मामले में आधारवाडी जेल से सजा काट चुका है। यह कुछ दिन पहले ही कंडीशनल बेल पर बाहर आने की जानकारी सूत्रों ने दी है। अब देखना है पुलिस इन सभी आरोपियों पर कब कारवाई करती है।