अंबरनाथ(सरफराज खान)ः मंगलवार को अंबरनाथ पूर्व में एक और कोरोना पॉजिटीव के प्राप्त होने से अंबरनाथ में कोरोना के कुल 17 रोगी हो गए हैं। सोमवार को शहर पूर्व में ही दो बाधित मिले हैं। जिसमें एक 38 वर्षीय पुलिसकर्मी है जो मुंबई में कार्यरित है और अंबरनाथ पूर्व निवासी है। एक 38 वर्षीय सर्वसाधारण महिला भी कोरोना बाधित मिली है। शहर में रोजाना एक या दो कोरोना बाधित प्राप्त हो रहे हैं। 17 में से 7 का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। 9 ठीक होकर घर चले गए हैं। एक की मौत हुई है। आज मंगलवार को शहर पूर्व के कैलाश नगर से एक कोरोना बाधित मिलने से परिसर को सेनीटाईज करके सील कर दिया गया है। कुल 66 लोगों क्वारनटाईन किए गए हैं। 57 स्वतः घर में और 9 क्वारनटाईन सेंटर में है। अब तक अंबरनाथ में 252 लोगों का स्वेब कलेक्शन हुआ है जिसमें से 209 नेगेटिव आए हैं 40 प्रतिक्षा सूची में है। अंबरनाथ पुलिस के 80 लोगों का स्वेब टेटिंग हुआ है 70 की रिपोर्ट आयी है जिसमें 2 पुलिस कोरोना पॉजिटीव अपना उपचार करा रहे हैं।अंबरनाथ के महात्मा गांधी विद्यालय में 85 लोग गत 40 दिनों से परप्रांती रुके हुए थे। उनकी देखरेख खाने का खर्च नपा कर रही थी। इन सभी 85 लोगों को सोमवार को चार बस में बिठाकर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया गया।उल्हासनगरः उल्हासनगर-3 में मंगलवार को चोपड़ा कोर्ट के पीछे एक कोरोना पॉजिटीव मिलने की खबर दोपहर को आयी है। वहीं उल्हासनगर-1 24सी स्कूल के सामने आशियाना अपार्टमेंट निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति जिसका भिवंडी में मेडिकल का दुकान है वो कोरोना पॉजिटीव पाया गया है। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 हो गई है जिसमें से 3 की मौत हो गई और 6 ठीक होकर घर चले गए हैं। उल्हासनगर के कोविड अस्पताल में 47 मरीज हैं। यहीं बदलापुर के 7 और कल्याण के दो और अंबरनाथ का एक मरीज हैं। उल्हासनगर के 37 रोगियों का ईलाज उसमें चल रहा हैं शेष ठाणे, कल्याण व भिवंडी में तीन मरीजों का ईलाज चल रहा है। मानसून को देखते हुए लोखंड, सीमेंट, पत्रा, शटर्स, स्लाइंडिगं डोअर, इलेक्ट्रिक्स, प्लंबिंग आदि दुकानों को होम डिलेवरी व स्पॉट डिलेवरी की अनुमति अगले आदेश तक शुरू रखने का आदेश दिया है।बदलापुरः बदलापुर में भी आज मंगलवार को कोरोना पाघ्जिटीव मिली है। यहां पर तेजी से ये संक्रमण फैल रहा है। यहां पर कुल 57 कोरोना बाधित हैं। 20 ठीक हो गए हैं। 36 का उपचार चल रहा है। एक की मौत हुई है। यहां पर सोमवार को दो कोरोना बाधित मिले थे। क्वारनटाईन सेंटर में 61 लोग है।
बढ़रही कोरोना मरीजों की संख्या