मुंबई : मुंबई के साथ ही राज्य के शिक्षकों को अप्रेल महीने का वेतन देने के लिए निधि कम पड़ रहा था। भाजपा शिक्षक आघाडी ने इस बारे में शासन को पाठपुरावा किया तो शासन ने निधि मंजूर की तो आज मुंबई के शिक्षक-शिक्षकेतरों के अप्रेल महीने का वेतन शिक्षकों के खाते में जमा हुए हैं ऐसा भाजपा शिक्षक आघाडी के मुंबई-कोकण विभाग के संयोजक अनिल बोरनारे इन्होने बताया। सरकार द्वारा अप्रेम महीने का वेतन देना जाहिर किया था। लेकिन वेतन अधीक्षक के पास वेतन देने के लिए निधि कम पड़ रहा था। इस कारन यह वेतन कैसे दे ऐसा सवाल वेतन अधीक्षक के सामने खड़ा था। इस बारे में भाजपा शिक्षक आघाडी के मुंबई-कोकण विभाग के संयोजक अनिल बोरनारे इन्होने २४ अप्रेल को वित्त विभाग के सचिव शालेय शिक्षण सचिव, शिक्षण आयुक्त एवं माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षण संचालक को मेल कर के जल्द ही वेतन मांग की थी। शिक्षण उपसंचालक मुंबई विभाग अंतर्गत मुंबई के शिक्षण निरीक्षक उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण विभाग और ठाणे, रायगड व पालघर जिले का समावेश था। इस जिलों में अप्रेल के वेतन के लिए केवल आधा उपलब्ध था। इस कारन इनका वेतन कैसा अदा होगा यह सवाल खड़ा हुआ था। वेतन अधीक्षक कार्यालय ने स्कूलों को अप्रेल महीने के बिल सबमिट करने को कहा था। वह स्कूलों द्वारा जमा भी किया गया था। इस कारन जल्द ही निधि उपलब्ध करके दो ऐसी मांग भाजपा शिक्षक आघाडी ने की थी। आखिर माध्यमिक शिक्षण संचानालय ने वेतन अनुदान मंजूर होने की बात राज्य के शिक्षणाधिकारी, मुंबई के तीनो शिक्षण निरीक्षक एवं वेतन अधीक्षकों को सूचना देने पर अप्रेल महीने का वेतन का सवाल सुलझा। आज शिक्षकों के खाते में वेतन जमा हो गए हैं। ऐसा मुंबई विभाग के सहसंयोजक सचिन पांडे, विजय धनावडे, सुभाष अंभोरे, बयाजी घेरडे व संयोजक अनिल बोरनारे इन्होने बताया।