अंबरनाथ शहर में कोरोना मरीजो कि संख्या हुई 54



अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर में बुधवार को 6ः00 बजे कोरोना मरीज मिलने पर शहर में अब मरीजों की संख्या 54 हुई है। जिसमें सामान्य नागरिकों में भी कोरोना का फैलाव होने से शहर में गंभीर माहौल है। खास बात तो यह है कि 6 नए मरीजों में से 5 मरीज सर्वसामान्य नागरिक है। शहर के ग्रीन सिटी, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड इन परिसरों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शहर में 36 मरीज विविध अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 16 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। 16 परिसर प्रतिबंध क्षेत्र घोषित किए गए हैं। शहर में जल्द से जल्द कोरोना उपाय योजना होना जरूरी है।