अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर में एक तरफ जहां दिन-ब-दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं दूसरी और नपा प्रशासन कोविड-19 के उपाय योजना करने में गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। शहर के नापा प्रशासन और आरोग्य विभाग को बढ़ते हुए कोविड-19 के आंकड़ों से कोई लेना देना नहीं है। शहर में लाउडस्पीकर द्वारा केवल लोगों को डराने का काम किया जा रहा है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में नपा प्रशासन नाकामयाब साबित हुआ है। शहर में दवा फवारणी, सैनिटाइजर नहीं किया जा रहा। यहां तक के जिन परिसरों में कोरोना मरीज पाए गए हैं उन्हें भी सैनिटाइज नहीं किया जा रहा। कई लोगों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही है कि, शहर मैं कोरोना पॉजिटिव पेशंट को भी घर में ही क्वॉरेंटाइन करके रखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि, हम बाद में पेशेंट को लेकर जाएंगे। शहर के प्रशासन के ढीले कारोबार की वजह से शहर में कोरोना का कहर बड़ा जा रहा है। अंबरनाथ शहर में पनवेलकर गार्डन सोसाइटी में भी इसी प्रकार की वारदात सामने आई है। यहां पर पुलिस उपायुक्त विनोद शेलार द्वारा सोसायटी के लोगों को सोसाइटी में पेशेंट मिलने की एवं घर में ही सुरक्षित रहने की सूचना दी गई। सोसाइटी को सील कर दिया गया। लेकिन यहां से कोरोना का पेशेंट नहीं लेकर गए। प्रशासन के इस अंधाधुंध कारोबार के कारण जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। प्रशासन के इस बर्ताव के कारण क्या अंबरनाथ शहर की जनता को कोरोना से छुटकारा मिलेगा? क्या अंबरनाथ शहर कभी कोरोना मुक्त होगा ? यह सवाल बना हुआ है। तो दूसरी और शहर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर में बेझिझक लोग बाहर निकल रहे हैं। सब्जी मार्केट में बिना मार्क्स लगाए सब्जी विक्रेता सब्जी बेच रहे हैं। लोग भी भीड़ करने सब्जी खरीदने में लगे हैं। इन लोगों पर प्रशासन का किसी भी तरह का अंकुश नहीं रहा है। सब्जी खरीदते वक्त यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारन अब शहर में कोरोना महामारी के बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
अंबरनाथ के पनवेलकर गार्डन सोसायटी को किया सील