भिवंडी : भिवंडी पुलिस उपायुक्त राज कुमार शिंदे के आदेश पर भिवंडी शहर स्थित 6 पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं ट्रैफिक कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से शहर में अवैध तरीके से चल रहे वाहनों की चेकिंग कार्रवाई को जोरदार तरीके से अंजाम दी जा रही है। भिवंडी पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त राज कुमार शिंदे ने शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश पुलिस टीम को दिया है।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया