ठाणे : “डेली न्यूज़“ और “हर समय आपके साथ“ के संपादक निसार खान, उपसंपादक युसूफ शेख, उपसंपादक सरफराज खान, उपसंपादक गुलाम नबी वारसी और स्टाफ की ओर से अंबरनाथ शहर वासियों को होली और रंगपंचमी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं। 8 मार्च रात 12ः00 बजे से 17 मार्च रात 12ः00 बजे तक ठाणे पुलिस आयुक्तालय की ओर से होली और रंगपंचमी त्योहार के चलते मनाई आदेश लागू किया गया है। सार्वजनिक जगह पर पेड़ और लकड़ीया काटना, जलाना, दहन करना, रंगीन पानी, रंगिया पाउडर, पादचारीओ पर फेकना या उड़ाना, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकल रंग इस्तेमाल करना, रंगीन गुब्बारे, पानी के गुब्बारे, या बाकी द्रव पदार्थों के गुब्बारे, प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करके फेकने के लिए पुलिस की ओर से सख्त मनाई आदेश जारी किया है। होली और रंग पंचमी के दिन सार्वजनिक जगह पर अश्लील बात करना, गैर वर्तन, घोषणा देना, अश्लील गाना गाना, छेड़छाड़ या मस्करी करते हुए प्रदर्शन करना, आयोजित करना, किसी की इज्जत, औकात और नैतिकता को ठेस पहुंचा कर लोगों को तकलीफ देना, रुकावट डालते हुए जाना और स्वास्थ्य को खतरा ना हो इसीलिए यह मनाई आदेश जारी किया गया है। इस मनाई आदेश कार्यकाल में शस्त्र, हथियार रखना, भीड़ जमाने के लिए भी मनाई की गई है। पुलिस आयुक्तालय की जानिब से सभी लोगों को होली और रंगपंचमी त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारा रखकर सार्वजनिक सुव्यवस्था और शांततामय तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान किया गया है।
ठाणे पुलिस आयुक्तालय की ओर से होली और रंगपंचमी त्योहार के चलते मनाई आदेश लागू