अंबरनाथ(सरफराज खान) :भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक सुनील सोनी की ओर से महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड प्रभाग में बने स्वर्गीय देवराम भाऊ वालुंज बहुभाषिक सभागृह और व्यायामशाला का लोकार्पण समारोह 15 मार्च को संपन्न हुआ। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शिवसेना के पूर्व शहर प्रमुख देवराम वालुंज की पत्नी विमल वालुंज के कर कमलों से उक्त सभागृह का लोकार्पण किया गया। भाजपा नगरसेवक ने बताया कि स्वर्गीय देवराम वालुंज उनके गुरु थे और शिष्य के नाते वह अपना कर्ज समझ कर उनके नाम का सभागृह बनाकर यह कर्जा उतारने की उन्होंने कोशिश की है। इस कार्यक्रम में अंबरनाथ नपा उपाध्यक्ष अब्दुल भाई शेख, भाजपा पश्चिम शहर अध्यक्ष राजेंद्र कौठाले आदि उपस्थित थे।
स्व. देवराम भाऊ वालुंज बहुभाषिक सभागृह और व्यायामशाला का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ