सामाजिक न्याय विभाग महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के जनम दिन के अवसर पर उल्हासनगर में मरीजों को फल बांटे


उल्हासनगर(सरफराज खान) : राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय विभाग महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयदेव आण्णा गायकवाड के जनम दिन के अवसर पर उल्हासनगर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय विभाग शहर अध्यक्ष अनिल बंगाले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भारत गंगोत्री के नेतृत्व में सेंट्रल अस्पताल के मरीजों को फल बांटे। इस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी मात्रा में उपस्थित थे। राकापा सामाजिक न्याय विभाग के उपाध्यक्ष राजू उघड़े, राकेश नुनतोड़े, उल्हासनगर विधानसभा अध्यक्ष विनय सालवे, समाजसेविका रमाताई भालेराव, बोंकर सर, राष्ट्रवादी उपाध्यक्ष विकास खरात, नितिन इनकार, सुमनताई तथा अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिश्रम लिया।