पानी की समस्या को लेकर शहरवासियों में फैली नाराजगी 


अंबरनाथ(सरफराज खान) :पिछले 4 दिन की छुट्टी के बीच महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा पानी नहीं छोड़े जाने से तथा कम दबाव में जलपूर्ति किए जाने पर अंबरनाथ और बदलापुर शहरवासियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। होली और रंग पंचमी त्यौहार तथा शनिवार, रविवार छुट्टी के दिन घर परिवार को पानी की समस्याओसे  परेशानी होने पर सभी शहरवासियों ने अपनी नाराजगी जताई।  जलापूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों की किसी भी पानी समस्या का हल निकालने के बजाय ज्यादा से ज्यादा परेशान करने का काम करते हैं। नियोजन के अभाव में वक्त बेवक्त पानी मिलना, कम दबाव या दो-चार दिन बिल्कुल पानी नहीं आना जैसे वास्तविक समस्या का कारण केवल जलआपूर्ति विभाग अधिकारी की लापरवाही है। ऐसा आरोप आम नागरिक लगा रहे हैं। कई बार शिकायतें दर्ज करने पर भी आकस्मिक तरीके से बिना इत्तला या नोटिस देते हुए पानी की आपूर्ति बंद की जाती है। इन अधिकारी और कर्मचारियों पर किसी मोर्चा, आंदोलन, निवेदन या अनशन का कोई भी असर नहीं दिखाई देता और इनकी मनमानी और गैर नियोजन का भुगतान नागरिकों को उठाना पड़ता है।  ऐसी प्रतिक्रिया अंबरनाथ शहरवासियों द्वारा दी गई है।