बदलापुर (सरफराज खान) : उल्हासनगर परिमंडल 4 के अंबरनाथ पुलिस सहायक आयुक्त विनायक नरळे इनके मार्गदर्शन तथा पुलिस प्रशासन की ओर से जागतिक महिला दिन के अवसर पर बदलापुर के आदर्श विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिला दिन के औचित्य में वास्तविक आपातकालीन समय पर मदद कार्य करना तथा नियोजन करने संबंधी महिला वर्ग को प्रात्यक्षिक दिखाते हुए आपत्ती व्यवस्थापन सिखाया गया। इस कार्यक्रम में इमारत में आग लगने पर बाहर कैसे आना, अंगार से रास्ता कैसे निकालना, अंगार कैसे बुझाना, दुर्घटना के सामने कैसे मदद करना जैसे विविध प्रशिक्षण प्रात्यक्षिक के साथ सिखाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त विनायक नरळे ने बताया कि, जलजला, ज्वालामुखी, तूफान, बाढ़, बादल फूटना जैसे कुदरती आपत्ति के सामने हर मानव विफल होता है। इसके लिए हमेशा सतर्क रहना जरूरी है। इन विपदाओं का सामना करने के लिए खास महिला दिन के अवसर पर आपत्ती व्यवस्थापन का सबक सिखाने इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग ने किया है। उपस्थित महिला और छात्राओं ने पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाभ लेते हुए बताया कि, उन्हें इसके जरिए आपातकालीन विपदा व्यवस्थापन की अच्छी जानकारी हासिल हुई थी। कार्यक्रम में आदर्श विद्यालय के छात्राएं तथा बदलापुर शहर की महिलाएं बड़ी तादाद में उपस्थित थे।
महिला दिन के अवसर पर आपातकालीन समय पर नियोजन करने संबंधी महिला वर्ग को आपत्ती व्यवस्थापन सिखाया