उल्हासनगर(सरफराज खान) :कोरोना वायरस के चलते उल्हासनगर महानगरपालिका ने शहर में निर्जनतू करण प्रक्रिया शुरू करते हुए मुख्य कार्यालय में आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई है। उल्हासनगर महापालिका नगरसेवक राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर में भीड़ के ठिकानों पर शाम के वक्त दवा का तथा धुए का छिड़काव किया गया। विट्ठलवाड़ी से रेलवे स्टेशन परिसर में फॉंगीज मशीन से धुए को फैलाया गया और दवा फव्वारा किया गया। नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महानगरपालिका विविध के चलते उल्हासनगर शहर के हर प्रभाग में काम करने हेतु कर्मचारियों को नियुक्त किया है। उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख ने जानकारी दी। महानगरपालिका कार्यालय में प्राथमिक दक्षता और सुरक्षा उपाय के चलते आम नागरिक तथा आगंतुकों के प्रवेश पर बंदी लगा दी गई है। ठाणे जिले में जमावबंदी घोषित किए जाने से इसके चलते शासकीय कार्यालय में काम करने वाली किसी कर्मचारी को कोरोना वायरस हुआ तो 14 दिन कार्यालय बंद रखने का निर्णय लेना पड़ सकता है। इसीलिए यह सुरक्षा उपाय किए गए हैं। उल्हासनगर शहर में एक भी कोरोना बीमारी पीड़ित रुग्ण पाया नहीं गया है। लेकिन खबरदारी के चलते नागरिकों ने भीड़ से दूर रहने का प्रयास करने का आव्हान उन्होंने किया है।
कोरोना : मुख्य कार्यालय में आम नागरिकों के प्रवेश पर लगाईं रोक