दुपहिया वाहन चोरी करने वाले टोली को किया गिरफ्तार 


उल्हासनगर (सरफराज खान) : उल्हासनगर गुना अन्वेषण पथक द्वारा विविध शहरों में दुपहिया वाहन चोरी करने वाले टोली को गिरफ्तार करके उन्हें बेड़ी लगाई है।  कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर शहर में विविध जगहों से पिछले 3 महीने में इस टोली ने कुल 18 दुपहिया वाहनों की चोरी की थी।  दुपहिया वाहन के हैंडल लॉक तोड़कर बनावटी चाबी के मदद से यह चोरी करते थे। तथा चोरी किए गए दुपहिया वाहनों को केवल 3 से 4 हजार रुपयों में बेचते थे। आखिरकार गुप्त जानकारी के माध्यम से उल्हासनगर अपराध अन्वेषण शाखा के पथक ने इस टोली का प्रमुख अपराधी अनुराग अढारी को दुपहिया वाहन के साथ दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शाखा के किसन गवली ने जानकारी दी कि, अंबरनाथ शहरवासी टोली प्रमुख अपराधी अनुराग अढारी के साथ अन्य दो अपराधी सुनील गुंडाले और विजय जाधव को भी गिरफ्तार किया गया है। तथा चौथा अपराधी कार्तिक गायकवाड फरार होने से पुलिस उसे तलाश कर रही है।  उन्होंने बताया कि, दुपहिया वाहनों के अलावा यह टोली धूम स्टाइल से मोबाइल की भी चोरी करते थे।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 2 दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई है और पुलिस विभाग आगे की जांच कर रही है।