बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अंबरनाथ के सुदर्शन खेडेकर ने ठाणे श्री का खिताब जीता


अंबरनाथ (सरफराज खान) :अंबरनाथ नगरपालिका उपनगरअध्यक्ष तथा शिक्षण समिति सभापति अब्दुल शेख और नगरसेवक सुनील सोनी द्वारा अंबरनाथ पश्चिम के महात्मा गांधी विद्यालय प्रांगण में 29 फरवरी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ठाणे जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के मान्यता से आयोजित इस स्वर्गीय रमेश गोसावी स्मृति ठाणे श्री शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में अंबरनाथ के 131 पुरुष तथा 9 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पुरुष समूह में अंबरनाथ के सुदर्शन खेडेकर ने ठाणे श्री का खिताब जीता तथा महिला समूह में मयूरी पोटे और अंजलि पिल्ले ने जीत हासिल की। कल्याण की हबीब सैयद को उपविजेता से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष समूह के 55 किलो गुट में संदीप तरणे,  60 किलो गुट में नईम खान, 65 किलो गुट में पीयूष धुरी, 70 किलो गुट में विजय जाधव, 75 किलो गुट में सुदर्शन खेडेकर, 80 किलो गुट में सुमित पगारे और राहुल क्षेत्री,  85 किलो गुट में हबीब सैयद विजेते रहे।  स्वर्गीय रमेश गोसावी स्मृति ठाणे से शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के इस भव्यतम कार्यक्रम में आयोजित अब्दुलभाई शेख, सुनील सोनी, शिवसेना उपजिला प्रमुख चंद्रकांत बोडारे, अंबरनाथ के विधायक डॉ बालाजी किणीकर, पूर्व नगरअध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व उपनगर अध्यक्ष जय सिंग पाटिल, अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल, नगरसेवक किरण कांगने, ठाणे जिला बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजेंद्र चव्हाण,  कैलाश भोइर  दिलीप माने तथा पदाधिकारी  नगरसेवक उमेशगुंजाल, भाजप पश्चिम अध्यक्ष राजेश कौठाले, विकास सोमेश्वर के अलावा बड़ी संख्या में कई पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।