अंबरनाथ(सरफराज खान) : भाजपा के अंबरनाथ पूर्व के शहर अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल और पश्चिम के शहर अध्यक्ष राजेश का कौठाले के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को पद नियुक्ति पत्र दिया गया। तथा कई शिवसैनिकों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा में प्रवेश किया। पालघर और रायगढ़ जिला पूर्व के पालक मंत्री रविंद्र चव्हाण, कल्याण के पूर्व विधायक और भाजपा महाराष्ट्र सचिव नरेंद्र पवार, भाजपा अंबरनाथ शहर अध्यक्ष भरत फुलोरे, भाजपा नेता गुलाबराव करंजुले पाटिल तथा कई पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किए कार्यकर्ताओं का सत्कार किया गया। पूर्व अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल उपस्थित सभी मान्यवरओं का सत्कार करते हुए बताया कि, नागरिकों से जुड़े सीएए, एनआरसी, महिलाओं पर, किसानों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ कई विधायक काम अंबरनाथ शहर के नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लेकर किए गए। उन्होंने आने वाले अंबरनाथ नगर पालिका चुनाव में 100 प्रतिशत सत्ता लाभकर शहर विकास करने का आश्वासन उपस्थित मान्यवरओके सामने दिया और कार्यकर्ताओं में चेतना जताई। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारी तथा भाजपा में प्रवेश के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज के शौकत अली शेख, हबीब सौदागर तथा कई कार्यकर्ताओं को पदभार नियुक्ति पद दिया गया। भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता विशेषकर महिलाएं बड़ी तादाद में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी अंबरनाथ शहर की ओर से पद नियुक्ति और कार्यकर्ता मेलावा का आयोजन किया गया