अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ मुस्लिम जमात भी आगामी नगरपालिका चुनाव में 57 सीटों में से 10 उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे ऐसी जानकारी जमात के अध्यक्ष हाजी सलीम चौधरी ने दी है। इस संबंध में जल्द ही एक सभा का आयोजन करके यह तय किया जाएगा। यह जानकारी देते समय उनके साथ जमात के ट्रस्टी आरिफ काजी और असलम शेख थे। चौधरी ने मुबारकबाद देते हुए बताया कि, अखबार ने रमजान के रोजे के दिनों में चुनाव ना किए जाने का मामला उठाया है। वह बिल्कुल सही है। उन्होंने अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद चुनाव आयोग को एक पत्र रवाना करके कहा है कि, 25 अप्रैल से रोजे शुरू हो रहे हैं। इसीलिए 25 से पूर्व की तारीख में सुना और लिए जाए। शहर में 35 हजार मुस्लिम मतदाता है। रोजे में अगर मतदान होगा तो मतदान प्रतिशत कम होंगे। ऐसा उन्होंने कहा है। दूसरी और वंचित बहुजन आघाडी के धनंजय सुर्वे ने भी कहा है कि, रोजे से पूर्व चुनाव होना चाहिए वह इस संबंध में अधिकारियों से बात करेंगे प्रभाग रचना और आरक्षण पर शहर से 28 आपत्तियां लिए गए। जिस पर बुधवार को जिलाधिकारी ने सुनवाई ली। जिस पर बहुत जल्द जिलाधिकारी आदेश जारी करेंगे ऐसी जानकारी मुख्य अधिकारी ने दी है। बदलापुर सेनापति आए थे 1 को वापस लिया गया शेष 8 को जिलाधिकारी ने खारिज कर दिया है।
अंबरनाथ मुस्लिम जमात भी नगरपालिका चुनाव में अपने 10 उम्मीदवार खड़े करेंगे