अंबरनाथ (सरफराज खान) : अप्रैल 2020 में होने वाले नगरपालिका आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत प्रभागो की संरचना और आरक्षण घोषित किए गए। लेकिन अब तक चुनाव की अधिकृत घोषणा नहीं किए जाने पर अंबरनाथ शहर में सार्वत्रिक चर्चा तथा राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रभाग आरक्षण में कई दिग्गज नेताओं के प्रभाग महिला तथा ओबीसी, एससी, एसटी होने से नए वार्ड की तलाश में सभी पक्ष के नेता लगे हुए हैं। पिछले 25 वर्षों से अंबरनाथ नगरपालिका में शिवसेना का एकछत्र राज होने पर आगामी चुनाव रोमांचक होते दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना और कांग्रेस राष्ट्रवादी की राज्य स्तरीय महाविकास आघाडी के प्रयोग को इस चुनाव में लाने के प्रयास शुरू होने के कगार पर है। जिसके कारण अन्य राजनीतिक पक्ष में खलबली शुरू है। अंबरनाथ पश्चिम विभाग में आरक्षण में बदलाव होने से तथा केवल 6 प्रभाग जनरल होने से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदीप पाटिल, उमेश पाटील, विलास जोशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के उमर इंजीनियर, वैशाली पाटील तथा पूर्व विभाग में भाजपा पूर्वमंडल शहर अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल नए प्रभाग में चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर पूर्व में वार्ड क्रमांक 37 के खुले वर्ग प्रभाग में राष्ट्रवादी कांग्रेस शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल तथा भाजप विधानसभा अध्यक्ष डॉ मनोज कंदोई के बीच मुकाबला होने की चर्चा शुरू है। तथा प्रभाग क्रमांक 22 महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड में भाजपा नगरसेवक सुनील सोनी, नगरसेवक उमर इंजीनियर, मनसे के युसूफ शेख तथा कांग्रेस के किरण राठौड़ की चुनावी तैयारी देखते हुए यहां पर भी कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 30 स्वामीनगर, शास्त्रीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पाटिल की उम्मीदवारी की चर्चा देखते हुए नगरसेवक अब्दुल शेख के बीच कड़ी टक्कर होने का अंदेशा है। नगरसेवक प्रदीप पाटिल प्रभाग क्रमांक 17 ओड़नेस इस्टेट से भी इच्छुक होने पर इस चुनाव में कई मुकाबले होने का अंदेशा है।
अंबरनाथ में नपा चुनाव की सरगर्मियां तेज