अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ पूर्व में अंबरनाथ नगरपालिका की ओर से गैरकानूनी तरीके से कचरा डंपिंग ग्राउंड पर डाले जाने के खिलाफ विश्वजीत ग्रीन सिटी के रहिवासी, आम नागरिक तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्य अधिकारी देवीदास पवार को निवेदन दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विभागाध्यक्ष अभिजित करंजुले पाटील ने मुख्य अधिकारी को इशारा देते हुए बताया कि, नगरपालिका ने 15 दिन के अंदर डंपिंग ग्राउंड पर कचरा डालना बंद नहीं किया तो, भाजपा की ओर से आंदोलन किया जाएगा। विश्वजीत ग्रीन सिटी सोसाइटी के नागरिकों ने जानकारी दी कि, इसके पहले भी इस गैरकानूनी डंपिंग ग्राउंड पर अवैध तरीके से कचरा डाले जाने के खिलाफ मुख्य अधिकारी तथा आरोग्य विभाग अधिकारी को कई शिकायतें दी गई। लेकिन अब भी डंपिंग ग्राउंड कचरा डालना नगर पालिका मुख्य अधिकारी नहीं किया है। एक तरफ नगरपालिका सूखा कचरा, गीला कचरा वर्गीकरण करने का आवाहन शहर वासियों को कर रहे हैं। लाखों रुपए स्वच्छ अंबरनाथ अभियान मैं खर्चा दिखाया जाता है। नागरिकों के टैक्स से सफाई शुल्क भी वसूला जा रहा है। लेकिन वहीं नगरपालिका मुख्य अधिकारी तथा आरोग्य विभाग अधिकारी खुलेआम गैरकानूनी डंपिंग ग्राउंड पर कचरा डालकर आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सभी नागरिक और भाजपा पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया कि, 15 दिन के अंदर डंपिंग ग्राउंड की समस्या हल नहीं की गई तो कचरा गाड़ी डंपिंग ग्राउंड पर आने को मना किया जाएगा। तथा भव्य मोर्चा निकाला जाएगा।
अंबरनाथ की गैरकानूनी डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ भाजपा द्वारा आंदोलन की चेतावनी