उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर के कैंप नंबर 4 के शासकीय अस्पताल में एक 20 साल उम्र के महिला ने प्रस्तुति के दौरान 3 बच्चों को जन्म दिया। वैद्यकीय अधिकारियों ने तीनों बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। औरंगाबाद में रहने वाली चेतना कृष्णा हीवाले यह महिला प्रसूति के लिए अपने मां के घर आई थी। सोनोग्राफी करने पर उसके पेट में 3 बच्चे होने की जानकारी डॉक्टर ने दी। वैद्यकीय अधिकारी भावना ने बताया कि, इस महिला को शासकीय अस्पताल में दाखिल किए जाने पर महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है और सभी बच्चे सकुशल है।
20 साल उम्र की महिला ने दिया तीन बच्चो को जन्म