युवा खिलाड़ियों के लिए खेल संवाद का आयोजन किया गया 


उल्हासनगर(सरफराज खान)  :क्रिकेट और कबड्डी के साथ ही अब टेबल टेनिस को भी महत्व प्राप्त हो रहा है। खेल के प्रति विद्यार्थी में रुचि निर्माण हो इस उद्देश्य से उल्हासनगर में महाविद्यालय में युवा खिलाड़ियों के सपने समस्या और सम्मान का मिलाप करने वाले खेल संवाद का आयोजन किया गया था। इस समय अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस पट्टू संतोष सिंह इन के संघर्ष प्रवास पर आधारित क्लैप क्रिएशन एवं सुमित इंटरप्राइजेज निर्मित टेबल टेनिस पर आधारित “उगवता तारा“ इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रक्षेपण किया गया। विद्यार्थियों में विविध खेल के लिए प्रोत्साहन दिया जाए इसके लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन रोटरी मिडटाउन गोल मैदान उल्हासनगर महानगरपालिका सभागृह यहां पर हुआ। राज्य स्तर पर स्वर्णपदक प्राप्त विविध महाविद्यालय खिलाडियों का सन्मान इस अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम में उल्हासनगर महानगरपालिकेच्या महापौर लिलाबाई आशान, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना शहराध्यक्ष मनोज शेलार,  युवासेना उल्हासनगर शहर अधिकारी बाळा श्रीखंडे,  भारतीय युवा मोर्चा उल्हासनगर अध्यक्ष सुनील राणा, नगरसेवक महेश सुखरमनी, नगरसेवक अरुण आशान, चित्रपट दिग्दर्शक विनोद शिंदे यह उपस्थित थे।