उपमुख्यमंत्री ने विकास हेतु 25 करोड़ का विशेष फंड पास किया


उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर शहर की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है ऐसे में शहर के नेताओं सहित सांसद विधायक व पूर्व विधायक ने महाराष्ट्र सरकार से ऐसा कोई विशेष बड़ा फंड  नहीं गया है।  जिससे शहर विकास को प्रगति मिले ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गट नेता भारत राजवाणी एवं उनकी टीम के प्रयास से उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार ने उल्हासनगर शहर विकास हेतु 25 करोड़ का विशेष फंड पास किया है।  जो जल्द ही मनपा को प्राप्त हो जाएगा और शहर विकास कार्य को प्रगति मिलेगी शुक्रवार 14 फरवरी को उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार के कार्यालय से यह पत्र मनपा आयुक्त को जारी किया गया है। जिसमें शहर विकास हेतु 25 करोड रुपए के फंड को मंजूरी दी गई है। इस फंड की मांग राकापा जिलाध्यक्ष हरीकिरण कौर धामी व नेता भारत राजवाणी गंगोत्री ने उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार से की थी। जिस पर तुरंत ही उन्होंने उनकी मांग पर शहर विकास हेतु 25 करोड़ का फंड जाहिर किया है। यह फंड शहर विकास हेतु इस्तेमाल किया जाएगा जिसकी प्रति भारत राजवाणी गंगोत्री की टीम ने मनपा आयुक्त को कल सौपी गई।  श्री गंगोत्री ने कहा है कि, यह शहर के विकास हेतु हमारा पहला कदम है। राजनीतिक नेताओं का मानना है कि हम केवल पैनल 17 तक ही सीमित है।  लेकिन आज उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने इस विशेष फंड को लगाकर हमने बता दिया है कि आगामी मनपा चुनाव में राकांपा की भूमिका क्या होगी।